प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओं का प्रवेश. सरकार पर ज़िला अध्यक्ष नें कसातंज तों शहर अध्यक्ष नें सुनाई खरीखोटी
हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन चंद्रपुर:- हाल्ही में चंद्रपुर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज़ जलील ने जिला चंद्रपुर का दौरा किया इस दौरा पर विभिन्न कार्यक्रमों की पहल की .जैसे नेहरू स्कूल घुटकला वार्ड चंद्रपुर में पक्ष प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि औरंगाबाद खासदार व वक्फ बोर्ड मेंबर जनाब सय्यद इम्तियाज जलील, महाराष्ट्र महासचिव अब्दुल नजीम, नागपुर प्रभारी निसार सिदिक़ी विधर्भ अध्यक्ष शहीद रंगुनवाला,मा. किर्तिताई डोंगरे महिला महाराष्ट्र अध्यक्ष, मंच पर AIMIM जिला उपाध्यक्ष अमान अहमद, जिला युवा अध्यक्ष मा.शहीद शेख, शहर अध्यक्ष अजहर शेख, उपस्थित थे।
पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर के लोगों की काफी तादात में उपस्तिथि थी, इस अवसरपर जिला कमेटी व शहर कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानपूर्व नियुक्ति पत्र दिया गया ,इसी बीच सय्यद अमान अहमद को जिल्हा अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। शहर यूथ अध्यक्ष हनीफ रजा युवक जिल्हा उपाध्यक्ष मजहर बेग युवक जिल्हा महासचिव तौसीफ अली जिल्हा महासचिव विनाश कलवल बल्लारपुर तालुका अध्यक्ष मोहित शेख जिल्हा आरोगय विभाग अध्यक्ष साजिद अशरफी शहर अध्यक्ष आरोगय विभाग वसीम पाशा महिला शहर चंद्रपुर अध्यक्ष शबाना शेख जिल्हा मीडिया प्रभारी राकिब शेख पर्यावरण शहर अध्यक्ष शोएब शेख वाहतुक विभाग शहर अध्यक्ष एजाज शेख ( बाबू ) और अन्य को पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में चुनकर पद बाटे गए.
जिला उपाध्यक्ष नेअपने संबोधन में कहा किमुसलमानों को कांग्रेस ने पिछले सत्तर सालो से बंधवा मजदूर बनाकर उनका शोषण किया है, और अल्पसंख्य विभाग में पद देकर उनके राजनीतिक करियर को कब्रिस्तान तक पहुंचा दिया। आज चंद्रपुर में AIMIM चंद्रपुर का COVID-19, सरकारी हॉस्पिटल में पेशेंट के लिए किए हुए काम देखकर हर वार्ड से सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता जुड़ रहे है। हमारी पार्टी जनता के हित का काम कर रही है, आओ हमारी पार्टी जॉइन करो ऐसा आहवान किया, प्रमुख अतिथियों का संबोधन हुआ।
शहर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मजलिस के किए कार्य बताए। और विरोध में रहकर भूमिका निभाने पर किन तकलीफ़ों का सामना करना पढ़ा इस पर ज़ोर डाला और अपना अनुभव साजा किया
पक्ष प्रवेश कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अध्यक्ष शहीद शेख ने किया, आभार सोहेल शेख ने किया और इस प्रोग्राम को सफल करने के लिए शहर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। वही चंद्रपुर जिले में इम्तियाज़ जलील के दौरे सें ज़िले के राजनीतिक पार्टीयो में खलबली मचने की सुगबुग़ाहट सुनाई दे रहीं हैं. कहा जा रहा हैं की आने वाला समय चुनावी सरगर्मी को देखते हुवे इस दौरे की पहल की गईं ताकि एआईएमआईएम की राजनीतिक जड़ो को ज़िले में मज़बूती दी जाए.
देवेंद्र सिरसाट हिंगणा तालुका नागपूर प्रतिनिधी महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नागपूर:- महाराष्ट्र राज्याचे मुख्यमंत्री…
मानवेल शेळके नाशिक जिल्हा प्रतिनिधी महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नाशिक:- येथून एक खळबळजनक घटना…
* सरकारच्या अपयशाचा मांडणार लेखाजोखा* मधुकर गोंगले,गडचिरोली जिल्हा प्रतिनिधी.मो. नं.9420751809 गडचिरोली :: गडचिरोली जिल्हा काँग्रेस…
मुकेश चौधरी कार्यकारी संपादक महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन हिंगणघाट:- दिनांक: 17 सप्टेंबर 2024 रोज…
खासदार अमर काळे, प्रदेश सरचिटणीस अतुल वांदिले यांच्या उपस्थितीत केला राष्ट्रवादित पक्ष प्रवेश. मुकेश चौधरी…