भारत को संविधान व लोकतंत्र मुक्त बनाने के मनसूबे रखने वालों को एकजुट होकर करारा जबाब दो- श्यामदादा गायकवाड़
तुमको सत्ता दी है, स्वामित्व नही- प्रा रणजीत मेश्राम
पल्लवी मेश्राम नागपुर शहर प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नागपुर:- आम्ही सारे भारतीय इस घोष वाक्य के तहत 3 सितंबर को नागपुर के रामगोपाल माहेश्वरी हाल में “संविधान व लोकतंत्र बचाव परिषद” का भव्य आयोजन किया गया था। परिषद में “सकल भारतीय समाज” के प्रतिनिधियो ने हजारों की संख्या में पहुचकर संविधान व लोकतंत्र को बचाने हेतु संकल्प लिया। परिषद का आयोजन तीन सत्रों में आयोजित किया था।
परिषद को श्यामदादा गायकवाड़ रिपब्लिकन सेक्युलर संस्थापक अध्यक्ष, कॉमरेड अजीज हैदराबाद राष्ट्रीय सचिव सीपीआय, प्रा. रणजीत मेश्राम वरिष्ठ पत्रकार, विचारक, हाजी जावेद पाशा साहित्यकार इनके अलावा अलग अलग विषयो पर अनेक प्रतिनिधियों ने पूर्वनिर्धारित विषयो पर विचार रखे। इसमे संविधान व लोकतंत्र पर छाए संकट से उबरने हेतु आगामी 2024 के चुनाव में धर्मांध ताकतों को उखाड़ फेंकने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस परिषद के मुख्य संयोजक अशोक सरस्वती, कॉमरेड अरुण लाटकर, कॉमरेड अरुण बनकर, विलास भोंगाड़े, प्रभु राजगड़कर, रमेश बिजेकर, प्रा रमेश पिसे, छाया खोब्रागडे, दिनेश अंडरसहारे, ज्ञानेश्वर रक्षक, प्रकाश निमजे, अरुण गाड़े सहित अनेक साथियो ने अथक परिश्रम कर परिषद को सफल किया। इस परिषद में महत्वपूर्ण व इतिहाशिक विचारो पर मंथन हुआ,परिषद के भाषणों को सुनने हेतु दी रिपब्लिकन व्हिजन चैनल और अन्य यूट्यूब चैनल पर जा कर सुना जा सकता है।

