हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारशाह:- रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रांतों से भिखारियों व लावारिस लोगों का आवागमन सदैव बना रहता है स्टेशन परिसर में भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते गरीब लोग जिनकी सुरक्षा भगवान भरोसे होती है इसी बीच स्टेशन पर दो दिनों से बीमार एक बुजुर्ग व्यक्ति को रेलवे के कुछ लोगों ने उठाकर बाहर फुटपाथ पर मरने के लिए छोड़ा गया ऐसे में आरपीएफ के जांबाज पुलिस कांस्टेबल पवन यादव को इस बीमार व्यक्ति की जानकारी मिलते ही 108 पर एंबुलेंस को फोन कर तुरंत बुलाया और अपने वरिष्ठ अधिकारी आरपीएफ निरीक्षक सुनील कुमार पाठक को सूचित कर रेलवे स्टेशन प्रबंधक से उपचार सुविधा हेतु आवश्यक कागज पत्र लेकर बीमार व्यक्ति को बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया जहां बीमार व्यक्ति की हालत काफी नाजुक देखते ही डॉक्टरों ने चंद्रपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है अब बुजुर्ग बीमार का इलाज दवाखाने में शुरू है स्थिति सामान्य बताई जा रही है आरपीएफ की तत्परता व ऑटो चालक की सतर्कता से बुजुर्ग बीमार व्यक्ति की जान बचाई गई है ।

