पल्लवी मेश्राम, नागपुर शहर प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नागपुर:- पश्चिम नागपुर प्रभात नंबर 14 के रहवासी करण खंडाते उम्र 20 साल बचपन से ही मानसिक संतुलन ठीक नहीं है मां-बाप की बचपन में ही मौत हो चुकी है एकमात्र सहारा उसकी बहन है, बहन और उसके जीजा करण के साथ रहते है, रक्षाबंधन के दिन एक बहन ने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला काम किया। एक बहन ने गुस्से और तैश में आकर अपने सगे भाई जो की दीमाक से मानसिक रोगी है उसको झारे को गर्म कर उसके गाल में और पैर को जलाकर जख्मी कर दिया और घर में बंद कर भुके रख उसे यातनाएं दी गई यह बात आसपड़ोस के लोगों को पता चली उन्होंने तुरंत उसे खाना दिया और जिसने यह कार्य किया उसको फटकार लगाया और तुरंत सदर पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की।
जब ये मसला पोलिस के पास गया लेकिन वहां के पोलिस कर्मचारियों ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और ना ही मेडिकल कराया घर का आपसी मामला बोलकर ये प्रकरण को रफा दफा कर दीया। इसी बीच बस्ती के जागरूक लोगों में आक्रोश देखकर करण के जीजा और बहन घर छोड़कर फरार हो गए अब पड़ोसी ही करण का देखभाल कर रहे हैं।
पड़ोसियों को करण की तकलीफ देखकर जिन्होंने करण के साथ ऐसा घिनौना कृत किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए इंसाफ के लिए ऑल इंडिया कमी तंजीम नागपुर जिला प्रेसिडेंट शेख मुख्तार और महाराष्ट्र महिला कांग्रेस सचिव अनीशा शेख को सारे घटनाक्रम विस्तार से बताया गया। हम रात 10:30 बजे करण के घर पहुंचे रात को ही सदर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करने के पहले हमने उसकी सगी बहन को फोन किया। और उसे अपने भाई से माफी मांगने के लिए कहा और दोबारा मैं ऐसा कृत नहीं करूंगी ऐसा लिख कर देने के लिए बोला। जब बहन को एहसास हुआ की मैंने जो भी किया अपने भाई के साथ बहुत गलत किया। बस्ति के लोगों मे एकता, एकजुट होकर करण को इंसाफ दिलाने के लिए बरकस कोशिश की। अपने छोटे से प्रयास से आस-पड़ोस के लोगों के मसलों को हल किया जा सकता है आपसे यह अपील है कि आज पड़ोस की गतिविधियों पर ध्यान देते हुए उसे हल करने की कोशिश की जाए।
आपल्या परिसरातील बातम्या करीता आजच संपर्क साधावा प्रशांत जगताप संपादक 9766445348/7385445348

