हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मो.9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- महात्मा ज्योतिबा फुले महाविद्यालय के कनिष्ठ विभाग अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थीयो द्वारा हिंदी दिवस कार्यक्रम आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को मनाया गया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के तौर पर वरिष्ठ महाविद्यालय की हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. पल्लवी जुनघरे मॅडम उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अंग्रेजी कॉमर्स विभाग के कनिष्ठ विभाग के प्रमुख मसादे मॅडम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साक्षी तिवारी ने किया। प्रास्ताविक हिंदी विभाग की प्रमुख स्वाती बोरकुटे मॅडम ने किया। माता सरस्वती के पूजन के बाद स्वागत गीत गुनगुन और कल्याणी ने गाया। कुमारी सलोनी, कुमारी गायत्री, कुमारी प्रेरणा तथा कुमारी जेसिका ने कविता प्रस्तुत की। उसके पश्चात प्रमुख अतिथी का उद्बोधन हुआ। अतिथीने अपने उद्बोधन मे हिंदी हमेशा उपयोग मे लाने के बारे मे महत्व दिया और हर जगह हिंदी का ही इस्तमाल होना चाहिये ऐसा बताया। जपान-जर्मनी अपनी मातृभाषा मे प्रगत राष्ट्र के तौर पर उभरे है। इसलिये भारत मे भी यह होना चाहिये ऐसे अपने उद्बोधन मे उन्होने कहा। उसके पश्चात अध्यक्षीय भाषण के तौर पर मसादे मॅडम ने हिंदी अपने जीवन का अभिन्न अंग है और उसे हर तरह हर जग इस्तमाल होने के बारे मे बताया। उसके बाद आभार प्रदर्शन कुमारी गायत्री ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।

