हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर के द्वारा आयोजित नगर परिषद चौक में कार्यक्रम के दौरान समीर खान के साथ उनकी पूरी टीम ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया. वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल इंनके मार्गदर्शन में एवं हरीश शर्मा इनके प्रमुख उपस्थिति एवं उनके शुभ हाथों से दुपट्टा डालकर सभी युवकों को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री मनीष पांडे, महिला मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्रीमती रेणुका दुधे, महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती वैशाली जोशी, श्रीमती कांता ढोके, आरती अक्केवार, सारीका कनकम, दीपमाला यादव, अजहर शेख, आशीष चावड़ा व अन्य भाजपा के पदाधिकारी नेता मौजूद रहे।
प्रवेश करने वालों में युवा नेता सोशल वर्कर समीर खान, एजाज शेख, अयान शेख, शोएब शेख, कलाम शेख, बाबा शेख, आकिब शेख, मिलाप नगराले, महेश गोला, तुषार रणदीवे, रोहन वघाडे, मनीष काकापल्ली, करण पेंदे वह अन्य कई युवाओं ने भाजपा में प्रवेश लिया। इस अवसर पर चंद्रपुर जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरीश शर्मा भाजपा शहर अध्यक्ष ने तथा काशीनाथ सिंह ने सभी युवाओं को शुभकामना दिया।

