बल्लारपुर पेपर मिल के अधिकारियों की लापरवाही सें गई जान???
हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन चंद्रपुर:- चंद्रपुर जिल्हेके बल्लारपुर में स्थित पेपर मिल है जहां लकड़े के उपयोग सें पेपर बनाया जाता हैं उसी मिल में स्थानिकों का योगदान शुरू सें रहा हैं. चाहें यूनियन क्षेत्र हों या कामगार, उसीके सात चंद्रपुर ज़िला एक इंडस्ट्रियल एरिया होने की वज़ह सें स्तित फ़ैक्टरियों में घटनाएँ होती दिखाई देती हैं .
ऐसा ही एक मामला तीन ऐका नाम सें मशहूर बिल्ट सें सामने आ रहा हैं जहां मृतक दिगंबर महाजन उमर 43 साल, रा किल्ला वार्ड बल्लारपुर 14 सितंबर को हुई दुर्घटना में केमिकल की टंकी में गिरने से मौत होने का कारण बताया जा रहा है वहीं मौक़े पर कर्मचारी दिगंबर महाज़न को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया था. लगातार दस दिनों के इलाज के दौरान आज मौत हुई है और उसे डॉक्टरों ने कैमिकल इन्फेक्शन करण मृत घोषित किया है वहीं बल्लारपुर में शाम सात बजे बिल्ट प्रबंधन के गेट के सामने लाश रखकर मृतक की पत्नी मनीषा दिगम्बर साथ महाजन परिजनों नें ठिया आंदोलन कर बिल्ट में मृतक परिजन को परमानेंट नौकरी उसके बच्चो कि परवरिश के लिए व जीवन यापन के लिए 40 लाख की मांग कर नज़र आ रहें हैं. साथ में मृतक के परिजनों के सात सैकड़ो नागरवासी नागरीको की भीड़ मौजूद है. ऐसे में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई होने से तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगा हुआ है.

