हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारशाह:- हर राष्ट्रीय आपदा, चाहे भूकंप हो या जलजला, वहां सहायता एवं मदद कार्यों के लिए दौड़कर जाने वाले चंद्रपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, आनंद नगरी सहकारी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष दीपक पारेख ने अपनी मातोश्री स्व. मदनकुंवर रेखचंदजी पारेख की स्मृति में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर ठंडा पेयजल केंद्र ‘पारेख जल मंदिर’ बनाया है. जिसका लोकार्पण रविवार को उनकी बहन वयोवृद्ध शारदा कुंवर तालेरा के करकमलों से भारतीय जैन संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय पोतदार की अध्यक्षता एवं स्टेशन मास्टर आर डी नंदनवार, चंद्रपुर के चीफ कमरशियल इंस्पेक्टर रवि कुमार मिश्रा व कृष्णा कुमार सेन, बल्लारशाह आरपीएफ के इंस्पेक्टर सुनिल कुमार पाठक तथा NRUCC मेंबर अजय दुबे की प्रमुख उपस्थिति में हुआ.
पारेख परिवार सामाजिक कार्यों में सदा अग्रसर रहता है. हर राहत व बचाव कार्य में उनका बड़ा योगदान रहा है. यात्रियों के सुविधा की दृष्टि से दीपक पारेख ने अपनी मातोश्री स्व. मदनकुंवरजी पारेख की याद में प्लेटफार्म नंबर 4 पर इस जलकेन्द्र को बनाकर उसे अपनी बहन शारदा कुंवर तालेरा के हाथों लोकार्पित करते हुए इसकी चाबी स्टेशन मास्टर आर डी नंदनवार को सौंपी गयी.
इस समय सचिन कल्लुरवार, रवि फुलझले, संजय गुप्ता, राजू मुंदड़ा, विकास राजुरकर, अनिल पांडे, प्रशांत भोरे, सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक व पारख परिवार के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे.

