हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- सोमवार की सुबह विसापुर टोल नाके के पास गस्त के दौरान सुबह करीब पांच बजे गौ वंश की तस्करी करते ट्रक को पकड़कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया व एक आरोपी अधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ है, ट्रक में कुल 28 गाय मिली है जिनके पैर रस्सी से बांधकर ट्रक में डाला गया था, पुलिस ने ट्रक समेत 13 लाख 55 हजार का मुध्देमाल जब्त किया है 28 गायों को चंद्रपुर के लोहारा में स्थित उज्वाला गौरक्षन संस्था में पालने के लिए छोड़ा गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गडचिरोली से ट्रक क्रमांक एमएच 34 एव्ही 3172 में जानवर भरकर तेलंगाना राज्य के गणेशपुर के कतलखाने में लेकर जाने की जानकारी के आधार पर बल्लारपुर पुलिस ने विसापुर टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़कर कार्यवाही कर शेख अहमद शेख मुर्तजा उमर 25 साल रा. बालाजी वार्ड व शेख इस्माईल शेख हुसैन उमर 24 साल रा. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड बल्लारपुर को गिरफ्तार किया है घटना स्थल से अमीन शेख फरार हुआ है तीनो आरोपी बल्लारपुर निवासी बताए जा रहे है फरार आरोपी अमीन शेख की तलाश बल्लारपुर पुलिस कर रही है
पकडे गये दोनों आरोपियों को बल्लारपुर न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि इस परिसर से जानवरों कि तस्करी बड़े पैमाने में हो रही है पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गौतस्करों ने गाय तस्करी का गोरखधंधा शुरू कर रखा है, जबकि रोजाना इस मार्ग से आठ से दस ट्रक जानवरों से भरे पास होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है इस मामले कि जांच बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक चेंतन टेभूर्ने व उनकी पुलिस टीम कर रही है ।
आपल्या परिसरातील बातम्या करीता आजच संपर्क साधावा प्रशांत जगताप संपादक 9766445348/7385445348

