उमेश इंगळे अकोला जिल्हा प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन अकोला:- सोमवार को राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा राज्य के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादलो के आदेश घोषित किए गए इस तबादले में अकोला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे की बदलि की गई है उनकी जगह पर नए पुलिस अधीक्षक के रूप में वाशिम के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह की नियुक्ति की गई है।
अकोला जिला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे द्वारा वर्ष भर पहले ही पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला था किंतु 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा ना होते हुए उनकी बदली का आदेश जारी किया गया है। अकोला जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बच्चन सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे के हाथों पदभार संभाला है। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह इन्होंने पदभार स्वीकारने के बाद उनका पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे इन्होंने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

