सौ. हनिशा दुधे, बल्लारपूर तालुका प्रतिनिधी
चंद्रपुर:- जिले के दौरे पर आए केंद्रीय राष्ट्रीय विकास, आवास व पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने शुक्रवार को बल्लारपुर में आकर सैनिक विद्यालय को देखते हुए नगर परिषद चौक में स्थित छत्रपती शिवाजी महाराज व बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर राजा बल्लारशाह की समाधी में पुष्प अर्पित कर गौरक्षण वार्ड में स्थित कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर दोपहर तिलक वार्ड निवासी एक दलित, हमाल परिवार के घर में भोजन कर बीजेपी में जात-पात का कोई भेद न होकर सबको समान मानने का संदेश दिया है श्री पुरी चंद्रपुर जिले के दौरे पर अति व्यस्त कार्यक्रमों को निपटाते हुए दोपहर में वेकोलि परिसर स्थित तिलक वार्ड निवासी तथा किराना दुकान में हमाली करने वाले रामहित वर्मा के घर जाकर बड़े ही प्यार व स्नेह के साथ भोजन किया. इस समय उनके साथ राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य वह मत्स्य विकास मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, विधायक संजीव रेड्डी बोंकुरवार, लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी राजेश बकानी, वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवराव भाोंगडे़, बल्लारपुर के पूर्व नगराध्यक्ष हरीश शर्मा, राजूरा के पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर मौजूद थे.
गोपाला पैलेस में बल्लारपुर के व्यापारी , डॉक्टर ,पेट्रोल पम्प संचालक , शिक्षण संस्था संचालक, नगर सेवक , समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों आदि के साथ जनता दरबार लगाया गया जिसमें लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया नागरिकों कि भारी भीड़ रही शाम आठ बजे के करीब चंद्रपुर के लिए रवाना हुए.

