पल्लवी मेश्राम उपसंपादक नागपूर
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नागपूर:- विधवा महिलाओं का जीवन समाज में अत्यन्त कष्टदायी है । व उनके लिए हमारे समाज में कोई सम्मानीय स्थान नहीं है । और उनको कदम-कदम पर कई कुरूतियों तथा अमानवीय दुर्व्यवहार से गुजरना पड़ता है। साथ ही विधवा महिलाएँ आर्थिक रूप से भी असहाय होती है। ऐसे ही प्रेरणा लेकर कारा फाउंडेशन की और से मै हूँ ना मै काफी हु! इस सोच को आगे लेकर जाने वाली महिलाओ की कहानी और उनके कार्य को समर्पित आयोजित कार्य को सहारना करते हुए उनको समानित किया गया कारा फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है, जिसमें उन्होंने विधवा महिलाओं को सम्मानित किया।
इस आयोजन में विधायक नितिन राऊत की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने समाज के लिए किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कारा फाऊंडेशन की चेअरपर्सन जोया सिराज शेख को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रशंसनीय एवं अनोखे अवार्ड समारोह में आमंत्रित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस (अजित पवार गट) के विदर्भ अध्यक्ष प्रा. माधुरी पालीवाल, नागपुर नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर ,ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता,मिस ट्रांसजेंडर ऑफ महाराष्ट्र 2022 की विजेता,समाज कल्याण में जिला स्तर पर ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य आंचल वर्मा,
अखिल भारतीय महिला काँग्रेस श्रीनगर काश्मीर, पूर्व अध्यक्ष – नागपूर महिला काँग्रेस नॅश नुसरत अली, नागपूर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वसीम खान, के साथ ही समाज के अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित मान्यवरोने इस पहल की सरहाना करते हुए कहा कारा फाउंडेशन ने समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस समय उपस्थित अतिथियों के हाथों ऐसी महिलाओं को सम्मनित किया गया जिन्होंने ने अपने पति के मृत्यु के बाद संघर्ष किया समाज मे अपना मुकाम हासिल किया और जो समाज के लिए प्रेरणा बनी है।
कारा फाउंडेशन ने विधवा महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन महिलाओं को सराहा गया जिन्होंने अपने पती को खोने के बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारी को निभाया और समाज में सम्मान हासिल किया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन जोया सिराज शेख ने कहा कि ये महिलाएं हर पहलू में साहस और संघर्ष का प्रतीक हैं और समाज में इनका योगदान महत्वपूर्ण है।
इस दौरान btp ग्रुप के चेयरमैनऔर बीसीएन न्युज के फाउंडर सिराज शेख भी मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस दौरान उन्होंने कहा कारा फाउंडेशन ने इसकार्यक्रम में विधवा महिलाओं को उनके साहस और संघर्ष के लिए सम्मानित किया। इन महिलाओं ने अपने परिवार की जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज में सशक्त भूमिका अदा की है। इस आयोजन में समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और विधवा महिलाओं के संघर्ष को सराहा। इस कार्यक्रम में एसे महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने संघर्ष की कहानी साझा की।

