पल्लवी मेश्राम उपसंपादक नागपूर
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन नागपुर:- शहर और ग्रामीण शिवभोजन थाली संघटना की और से रवि भवन सिविल लाइन में संयुक्त बैठक आयोजित की थी। साथ है प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ली और संगठन ने महायुति सरकार से विशेष तौर पर राज्य के अर्थमंत्री अजीत पवार से मांग करी कि ” महाराष्ट्र में शिवभोजन केंद्र सबसे जादा महिला बचत गट के हैं और हमारे पांच महीने में बिल प्रलंबित हैं इसे महिला बचत गट को लोन लेकर शिवभोजन चलना पड़ रहा है। सरकार लड़की बहनों की कदर करते हैं हम भी सभी महिला सरकार लड़की बहने हैं। इस लिए हमारे प्रलंबित बिल सरकार जल्दी से जल्दी दे ताकि हम सभी महिलाओ के रोजगार नियमित रहे।
सरकार व्यापार करने हेतु लाड़ली बहना को कम दर पर लोन देकर व्यापार करने के लिए प्रोसाहित कर रही। लेकिन दूसरी और जिस महिलाओ के पास बचत गट के माध्यम से शिवभोजन हैं उनके बिल नहीं देकर बेरोजगार करने का प्रयास कर रही हैं। इस लिए सरकार हमारे बिल जल्द से जल्द दे हमारा रोजगार कायम रखे, यह मांग की हैं।
इस बैठक में शहर संगठन के अध्यक्ष तानाजी वनवे, ग्रामीण शहर अध्यक्ष राजू पोलकुमवार, किशोर ठाकरे, भास्कर पराते पूर्व पार्षद, माधुरी सोनटक्के, निशा मुंडे विद्या बाहेकर, बेबी गौरीकर, उषा गणवीर, अनिल मचले,मंजुषा सोनुले, रेखा गणवीर, वर्षा गुजर,ओंकार पारवे, और सभी ग्रामीण और शहर के शिवभोजन केंद्र चालक बड़े पैमाने पर उपस्थित थे

