सौ. हनिशा दुधे, बल्लारपूर तालुका प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- वर्ल्ड रोटरी डे के उपलक्ष पर रोटरी क्लब ऑफ बल्लारपूर व रोट्रॅक्ट क्लब बल्लारपूर द्वारा माउंट इंग्लिश स्कूल में फ्री डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन प्रिसिपल श्री शैलेश झाडे की अध्यक्षता में किया गया।

इस फ्री डेंटल चेकअप कैंप मे विशेष तौर पर दांतो के डाक्टर राशी जैन ने स्कूल के नन्हें बच्चों के दांतो की चेकिग की। उन्होंने बच्चों को दांत खराब कर देने वाली मीठी चीजों से बचने और चॉकलेट व टॉफी का कम सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम रोजाना जिदगी में दिन में केवल एक बार ही ब्रश सुबह करते हैं, जबकि खाना खाने के बाद भी हमें ब्रश करना चाहिए, क्योंकि खाने के कुछ पदार्थ हमारे दांतो के बीच रह जाते हैं जिनका बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। अगर यह दांतों के बीच रह जाएंगे तो कीटाणु बनकर हमारे दांतों को खराब करेंगे। इस मौके पर रोटरी तथा रोट्रैक्ट के पदाधिकारी समूह स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

