हनिशा दुधे, चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मो. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- सौ.सारिका कनकम माजी शिक्षण सभापती नगर परिषद बल्लारपुर के नेतृत्व में दि:17 जुलाई को डॉ. आंबेडकर वार्ड,बल्लारपुर में विविध जगहो पर अंडरग्राऊंड नालियों का निर्माण किया गया।
डॉ.आंबेडकर वॉर्ड बल्लारपुर में आये दिन नालियों के जाम होने की जानकारी सौ. सारिका कनकम को वार्ड के नागरिकों द्वारा प्राप्त होती थी। ये सारी नालियां बहुत पुरानी हो गई थी और लगातार हर बरसात के मौसम में ये जाम हो जाती थी। नालियां जाम होने से अंडरग्राउंड नालियों का पानी वहाँ के नागरीको के घर के सामने और घर के अंदर नालियों का पानी जाता था। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी ख़राब हो जाती थी।
सौ.सारिका कनकम ने नगर परिषद के अधिकारियों को इस विषय में सूचना दी एवम उनका लगातार पाठपूरावा किया और उन संबंधित अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस समस्या का निराकरण हेतु अब संजय कोपरकर के घर पास से लेकर जय भारत आखाडा परिसर तक, सुरेश वेले के घर के सामने से लेकर लक्ष्मण पोहणे के घर तक और लक्ष्मण पोहने घर के सामने से लेकर सौ.जानकी निषाद के घर तक नालियों का निर्माण किया गया।
इसी प्रकार गोलू पवार के घर के पास से सौ. सुशीला केशकर के घर तक, अनिल बावने के घर के सामने से सौ.दीक्षाताई मानकर के घर तक नये अंडरग्राऊंड नालियों एवम चैम्बर का निर्माण किया गया। इस प्रकार माजी नगरसेविका सौ.सारिका कनकम ने नये अंडरग्राउंड नालियों और चैंबरो का निर्माण करवाकर नागरिकों के समस्याओ का निराकरण कर नागरीको के राहत दिलाई।
चंदनसिंहजी चंदेल माज़ी वन विकास महामंडल, महाराष्ट्र राज्य व हरीश शर्माजी (माजी नगराध्यक्ष नगर परिषद बल्लारपुर) के नेतृत्व में एवं वरिष्ट नेताओं के मार्गदर्शन में नगरपरिषद द्वारा प्रभाग:-13 में और भी बैतर कार्य करने का विश्वास दिया।
इस अवसर पर लक्ष्मण पोहणे, सतीश कनकम शहर सचिव भाजपा बल्लारपुर और पवन कोत्तूर, निखिल पोहणे, गोलू पवार अनिल बवाने, राजेंद्र केरी, निखिल जैसवाल अनिल वासलवार, आकाश उप्पटलावार, अशोक जोगावार, शिवाकांत निषाद, प्रीति सिंग, पंचाशीला वेले, प्रीति मारबते, शिवरानी निषाद, रमा उप्पटलावार, गौरूबाई वासेकर और वार्ड के असंख्य नागरिक भी उपस्थित थे। वार्ड के नागरिकों ने माजी नगर सेविका सौ.सारिका कनकम के इस प्रयास का स्वागत किया।

