हनिशा दुधे, चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मो. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपुर:- में कल शनिवार की दोपहर में उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना, महिला कांग्रेस व महिला शक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में असंख्य महिलाएं एकत्रित होकर मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क में घुमाकर उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए विडियो वायरल करने व सामूहिक बलात्कार जैसी जघन्य घटना के विरोध में नगर परिषद चौक में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज ओर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले को पुष्पांजलि अर्पितकर शहर के मुख्य मार्ग से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने जुलूस निकालकर मणिपुर घटना में दो कुकी जाती की आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुराचार में सभी दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर निषेध जताया हैं.
महिलाओं की रैली नगर परिषद से बस स्टैण्ड परिसर, रेल्वे चौक से पुराने बस स्टॉप से होते हुए नगर परिषद चौक में वापिस लौटकर बल्लारपुर के थानेदार उमेश पाटिल को जनाक्रोश महिला मोर्चा ने निवेदन देकर जुलूस का समापन किया है इस मोर्चे का नेतृत्व शिवसेना तालुका महिला आघाड़ी अध्यक्ष मिनाक्षी गलगट, तालुका महिला कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना सैय्यद व एडवोकेट मेघा भाले ने किया है। मोर्चे में पुर्व पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार ने भी अपनी उपस्थिति दर्शाकर मार्गदर्शन किया है।
इस मोर्चे में ममता चंदेल, प्रिया गेडाम, कल्पना गोरघटे, उज्वला नलगे, कुसुम ताई, सुनंदाताई आत्राम, शोभा महतो, रूपा सोनारकर, रेखा मेश्राम, आशा भाले, बबली गुप्ता, नेहा मूंदड़ा, प्रियंका नाईक, आशा खोब्रागड़े, आशा मांझी, श्रद्धा अलोने, माया भगत, धम्मदिनी तोहोगांवकर, निशा लोखंडे, बबिता वाजपेई, अकूबाई भुक्या, नालंदा भगत, ज्योती आदि असंख्य महिलाएं शामिल रही ।
आपल्या परिसरातील बातम्या करीता आजच संपर्क साधावा प्रशांत जगताप संपादक 9766445348/7385445348

