प्रशांत जगताप, संपादक 7385445348
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाइन दिल्ली:- प्रसिद्ध लेखक डॉ. कृपाकर प्रल्हाद वासनिक इनकी “बुद्ध जैसा सोचो” पुस्तक प्रकाशित होने को तयार हैं। इस पुस्तक में विश्व को नई रोशनी दिखाने वाले तथागत गौतम बुद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई है। पुस्तक में मानवी कल्याण से लेकर वैश्विक जगत का कल्याण उससे जुड़े तमाम बातों का रोचक चित्रण किया गया है।
“बुद्ध जैसा सोचो” पुस्तक के माध्यम से बुद्ध के जीवन, ज्ञान, शिक्षा, विज्ञान से जुड़े जटिल तथ्यों को भी आम जन के लिए बेहद रोचक एवं हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने का प्रयास लेखक डॉ. कृपाकर वासनिक द्वारा किया गया है। इनमें नवीन शोध, विभिन्न वैज्ञानिक विषय, डेटा और विज्ञान आधारित अवधारणाएं शामिल हैं। अन्य बहुत-से विषयों से जुड़े देखे जा सकते हैं।
यह पुस्तक जाने-माने लेखक डॉ. कृपाकर वासनिक द्वारा लिखी गई है। दिल्ली स्थित भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक, निदेशक और अतिरिक्त आयुक्त और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में निदेशक के पद पर रहे डॉ. वासनिक ने बताया कि “इस किताब का मूल उद्देश्य लोगों को आकर्षक तरीके से तथागत गौतम बुद्ध और उनकी शिक्षा के बारे में इस किताब में चार आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग, दस पारमिताएं, अनित्यता, शून्यता, मध्यम मार्ग, विपश्यना, प्रतीत्यसमुत्पाद और निब्बान आदि को विस्तार से समझाने का प्रयास किया गया है। यह किताब पाठकों को इन शिक्षाओं को नए तरीके से समझने में मदद करेगी। इस किताब में इस बात का व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अभ्यास करके कोई व्यक्ति जीवन में कैसे खुश रह सकता है। यदि इस पुस्तक में दी गई तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को दैनिक जीवन में लाया जाए तो जीवन में लालसा, मोह, घृणा, अहंकार और पीड़ा कम हो जाएगी और निश्चित रूप से जीवन अधिक सुखी और आनंदमय हो जाएगा।

महाराष्ट्र संदेश न्युज से बात करते हु डॉ. वासनिक ने बताया, मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है की मेरी दसवीं बुक “बुद्ध जैसा सोचो” (380 पेजेस) जल्द ही प्रकाशित हो रही है, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी। ये बुक BFC पब्लिशर्स, लखनऊ द्वारा प्रकाशित हो रही है।
डॉ. कृपाकर वासनिक एम.एससी, पीएच.डी, डीसीए (कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा), डीटीडी (प्रशिक्षण और विकास में डिप्लोमा) डॉ. के. पी. वासनिक ने दस वर्ष (1985 से 1995) तक महाराष्ट्र राज्य कृषि विभाग में और 1995 से जून 2019 तक भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक, निदेशक और अतिरिक्त आयुक्त और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में निदेशक, व्यावसायिक शिक्षा जैसे पदों पर कार्य किया। उन्होंने इज़राइल, न्यूजीलैंड और मलेशिया की शैक्षिक यात्राएँ की हैं।
उनकी अब तक निम्नलिखित नौ पुस्तकें प्रकाशित हैं उन्हमें।
(1) Women in Agriculture- Strategy for Socio-Economic Empowerment,
(2) The Lost People – An Analysis of Indian Poverty,
(3) Agricultural Revolution A Vision of the Future,
(4) Secrets of Happiness,
(5) Skilling Trainers – A Complete Guide for Trainers and Learners,
(6) Buddha on Happiness,
(7) Buddha in Our Daily Life,
(8) गौतम बुद्ध से सीखें जीवन जीने की कला,
(9) बुद्ध जीवन मार्ग (Buddha on Happiness का कन्नड़ में भाष्यांतर)
इसके अलावा विभिन्न विषयों पर 100 से अधिक विद्वतापूर्ण लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। kpwasnik2002@gmail.com

