हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा.9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन चंद्रपूर:- उत्तर भारतीयों के पावन पर्व छठ महापर्व को देखते हुए चंद्रपुर शहर एवं जिले भर के हर छठ पूजा स्थानों की साफ सफाई करने और मरम्मत करने की मांग भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने की है.
रूद्रनारायण तिवारी के अनुसार औद्योगिक जिला होने से चंद्रपुर शहर समेत जिले भर में सभी स्थानों पर उत्तर भारतीय नागरिक सैकड़ों साल से बसे हुए है. यहां WCL वेकोलि खदानों के कालोनियों और सीमेंट फैक्टरी के कालोनी परिसर में बडी संख्या में उत्तर भारतीय समाज अस्थाई तौर पर रहते हैं, सभी बडे उत्साह और हर्षोल्लास से छठ महापर्व मनाया करते हैं.
करके जिले भर में चंद्रपुर शहर समेत समीपस्थ के उर्जानगर कालोनी, शक्तिनगर कालोनी,घुग्घुस शहर बल्लारपुर, राजुरा,, सास्ती, अंबूजा, माणिकगड, आवारपुर अल्ट्राटेक, गडचांदूर, भद्रावती, माजरी, वरोरा, दुर्गापुर, चांदा ऑडिनेन्स फैक्टरी, माजरी आदि क्षेत्रों में महापर्व छठ पूजा स्थान है जहां वर्ष भर ध्यान नहीं दिए जाने से कूडा कचरा भरा होने के साथ क्षेत्र क्षतिग्रस्त होने से इन क्षेत्रों की साफ सफाई करने के साथ साथ क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत करने की आवश्यकता है. इसलिए हर क्षेत्र के वेकोलि खदान प्रबंधक,MEL स्टील प्लांट, सभी सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन, मनपा प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन प्रबंधन आदि सामाजिक दायित्व के माध्यम से यह काम किए जाए ऐसी मांग भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनाररायण तिवारी ने की है.

