हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- वेकोली के बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली वाली गोवरी खदान के चेक पोस्ट में सोमवार को रात की पाली में तैनात महाराष्ट्र सिक्युरिटी फोर्स के बंदूकधारी गार्ड ज्ञानेश्वर कराडे के साथ कोयला चोरी करने जा रहे चोर के साथ हुई हाथापाई में बंदूकधारी घायल हुआ है जबकि वहीं पर अन्य गार्ड संदीप जुणघरे भी घटना स्थल पर मौजूद रहा, दो अज्ञात चोरों ने मारपीट के दौरान एमएसएफ गार्ड ज्ञानेश्वर कराडे के सिर पर पाना व पत्थर से प्रहार कर गंभीर घायल किया है जिसे उपचार के लिए राजूरा के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती किया गया है जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस मामले की शिकायत राजूरा पुलिस में एरिया पेट्रोलिंग वाहन पर तैनात गार्ड अमोल जोगी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध हुआ है । इस घटना से बंदूकधारी गार्ड व वेकोलि के गार्ड का भय चोरों पर समाप्त होता नजर आ रहा है. कोयला चोरों को माइन में जाने से रोकने के दौरान यह हादसा हुआ है जबकि वायरल विडियो में चोर हाथ में बड़ा सा पत्थर लेकर बंदूकधारी गार्ड को मारने के लिए पीछे दौड़ता दिखाई दे रहा है घटना से अन्य गार्डों में दहशत देखने को मिल रही है जबकि एमएसएफ गार्ड के हाथों में रहनेवाली बंदूक महज दिखावे की वस्तु बनी है उसका उपयोग खुद की रक्षा के लिए भी नहीं किया जा सकता,
बड़े ही दुर्भाग्य की बात है बंदूक चलाने की वरिष्ट अधिकारियों की अनुमति नहीं होने से पत्थर से डरकर भागता बंदूकधारी गार्ड, वेकोली की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर चोर मचा रहे शोर, इस परिसर का कोना कोना चोरों से सुरक्षित नहीं है, वेकोली के आला अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए दिखाई दे रहे है जिस कारण खदानों में डिझेल, कोयला व भंगार चोरी बढ़ती जा रही है । इस परिसर में एरिया जनरल मैनेजर सब्यसांची डे व उपक्षेत्रीय प्रबंधक उमेशचंद्र सिंह, एरिया सुरक्षा अधिकारी भागीरथ विशेष रूप से ध्यानाकर्षण करें ।

