हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपुर:- शहर में हो रही पानी की समस्या को सुलझाने हेतु, गर्मीयो की शुरूवात को ध्यान में रखते हुए, बोरिंग व बंद हांथपंप के सुधार हेतु नगरपरिषद मुख्याधिकारी विशाल वाघ को आम आदमी पार्टी बल्लारपुर ने निवेदन दिया है.
बोरिंग मरम्मत के लिए लाखों रुपयों का टेंडर जारी किया गया है, लेकिन बोरिंग बंद क्यों है? यह सवाल आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्याधिकारी से पूछा गया, शहर में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण का मरम्मत का कार्य चल रहा है, इस कारण शहर के नागरिकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए शहर के सभी बोरिंग, हैंडपंपों की सुधारना करवाई जाए और उनमें मोटर पंप लगाने की मांग आम आदमी पार्टी बल्लारपुर द्वारा की गई है।
ये निवेदन देते समय शहर अध्यक्ष रवि पुप्पलवार, शहर सचिव ज्योतिताई बाबरे, महिला अध्यक्षा किरणताई खन्ना, रेखाताई भोगे, मनीषाताई अकोले, मेघताई, राजू जंगमवार व अन्य उपस्थित रहे.

