प्रविण जगताप, वर्धा उपजिल्हा प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन हिंगनघाट:- रोटरेक्ट क्लब, हिंगणघाट द्वारा अंतराष्ट्रीय रोटरेक्ट सप्ताह के उपलक्ष में दिनांक 17 मार्च 2024 रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रतना विद्या निकेतन स्कूल मे सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। इस रोटरेक्ट सप्ताह में 13 मार्च से 19 मार्च के बीच में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सभी जगह रोटरेक्ट क्लब द्वारा इस महादान का आयोजन करने का अभियान चलाया जाता है। यूवाओ द्वारा आयोजित इस रक्तदान को शहर के सभी लोगो ने प्रोत्साहन दिया और यूवाओ के इस नेक कार्य की सराहना भी की। इस महादान में कुल 36 यूनिट रक्त का दान हुआ। इस महादान को सफल बनाने के लिए रोटरेक्ट क्लब के प्रकल्प निदेशक डॉ शिवाली निखाड़े, हितेश कटारिया अध्यक्ष हर्षल सैमुअल, सचिव स्वाति कस्वा साथ ही रोटरेक्ट क्लब के सभी सदस्यों ने प्रयास किया।

