हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन चंद्रपूर:- बाढ़ के प्रकोप से पठानपुरा – रहमत नगर – सिस्टर कॉलोनी में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए गोंड कालीन किले के तर्ज पर नदी के तट पर 20 फुट ऊंची पत्थर की दीवार बनाईं जाने की मांग AIMIM पार्टी द्वारा चंद्रपूर के जिलाधिकारी को की गई.
आज दी 19 जून को AIMIM पार्टी द्वारा जिलाधिकारी, चंद्रपुर से निवेदन किया गया है के पठानपुरा से रहमत नगर, सिस्टर कॉलोनी और उसके आगे जो वसाहत है, वहा हर साल बरसात के मौसम में जल भराव होने के कारण लोगो के घरों में पानी भर जाता है, जिसके कारण वहा के रहीवासियो को जान माल का नुकसान होता हैं। साथ ही इसी जल भराव के कारण शासन प्रशासन को भी काफी नुकसान का सामना करना होता हैं।
इसी संदर्भ में हमारी चंद्रपुर की AIMIM पार्टी ने प्रशासन से ये विनती कि है के पठानपुरा से लेकर रहमत – सिस्टर कॉलोनी और उसके आगे के वसाहत तक, नदी के तट पर कंपाउंड वॉल बनाई जाए। हमारी मांग है के ये कंपाउंड वॉल गोंड कालीन किले के तर्ज पर पत्थरों से 20 फुट ऊंची हो, ताकि उसकी बाढ़ के प्रभाव में भी मजबूती से ये दीवार टिकी रहे, साथ ही 20 फुट की ऊंचाई के कारण पानी शहर में शिरकत न कर पाए। चंद्रपुर का इतिहास भी किले की मजबूती की गवाई देता है और हमारे इतिहास को मद्दे नजर रखते ही हम नदी के किनारे से पत्थर के दीवार की मांग रख रहे है।
जिला प्रशासन से निवेदन किया गया है के जल्द से जल्द हमारे इस मांग पर विचार विमर्श कर पठानपुरा एवम रहमत नगर के निवासियों को बाढ़ के पानी के प्रकोप से होने वाले नुकसान से बचाए, ताकि वहा रहने वाले गोर गरीब जनता बिना डरे, बिना जान माल के नुकसान के अपना गुजर बसर कर पाए। प्रशासन के माध्यम से हम उचित न्याय व मदद की अपेक्षा करते हैं।

