सौ. हनिशा दुधे, बल्लारपूर तालुका प्रतिनिधी
बल्लारपुर:- महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ व मध्यप्रदेश में अपने शानदार प्रदर्शन से बल्लारपुर तथा चंद्रपुर जिले का नाम रोशन करनेवाले ब्लू स्टार फुटबॉल क्लब बल्लारपुर के खिलाडियों का आम आदमी पार्टी तहसील समन्वय समिति की ओर से शहीदें आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पुष्प गुच्छ तथा फुटबॉल देकर सत्कार किया गया और भविष्य में निरंतर सफलताएं हासिल करते रहने की शुभकामनाएं दी गई.
टीम के युवा खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के लिए आप के जिला विधि सलाहगार अधि.किशोर पुसलवार की अध्यक्षता एवं भूतपूर्व शारीरिक शिक्षक तथा महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय के सेवानिवृत मुख्याध्यापक मो.शरीफ गुरूजी की प्रमुख उपस्थिति में बल्लारपुर तहसील स्टेडियम में बुधवार की सुबह 7.30 बजे यह कार्यक्रम लिया गया.

