हनिशा दुधे, चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मो. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- दिलासाग्राम कॉन्वेंट हाई स्कूल, बल्लारपुर में विद्यार्थी शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में प्रमुखता से चंदनसिंह चंदेल माजी अध्यक्ष वन विकास महामंडल, बल्लारपुर एवम प्रमुख अतिथि के रूप में माजी नगराध्यक्ष हरीश शर्मा जिल्हा अध्यक्ष भाजपा बल्लारपुर, पी.टी.ए.उपाध्यक्ष सौ.दिव्या गिड़वानी दिलासाग्रम कॉन्वेंट स्कूल की मैनेजर सिस्टर मौली, स्टेट प्रधानाचार्या सिस्टर विनया, सीबीएसई प्रधानाचार्या सिस्टर मारिया तेरस, सिस्टर सौम्या, सिस्टर फूलकुमारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की शुरुवात प्रमुख अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । उपस्थित सभी सम्माननिया अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को बैजेस एवम स्लैचस देकर उन्हें सम्मानित किया गया। पूरे स्कूल में कुल 40 छात्रों को विद्यार्थी परिषद के लिए छात्रों द्वारा चुना गया।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि चंदनसिंह चंदेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली जीवन से ही समाज सेवा एवम लोकहित के लिए तत्पर रहना चाहिए। हरीश शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र ही देश के उज्ज्वल भविष्य हैं और स्कूल से ही एक आदर्श नेतृृत्व की क्षमता विकसित होती हैं जो छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाती है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालकगण भी प्रमुखता से उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन समिति ने उपस्थिति दोनो ही प्रमुख अतिथियों को शॉल श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट देकर उनको सम्मानित किया । इस कार्यक्रम का संचालन सौ. उपमा चौधरी, सौ. सत्यदेवी चौहान एवम सौ.आरती गोयल, सौ.राखी बाजपाई ने किया और कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन हेड गर्ल कु.नंदिनी श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी शिक्षक, शिक्षिका व कर्मचारियों ने परिश्रम किया।

