हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपुर:- के विसापुर में अवैध रूप से उत्खनन कर मुरूम की तस्करी करते दो हायवा ट्रक पकड़ाए है गुप्त सूचना के आधार पर बल्लारपुर की उपविभागिय अधिकारी डॉ. स्नेहल रहाटे द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है.
बल्लारपुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से खुलेआम मुरूम, रेती की तस्करी करने का गोरखधंधा पिछले कई महीनों से शुरू होने कि जानकारी सामने आने के उपरांत मंगलवार को एसडीएम रहाटे ने इस परिसर में राउंड मारने के दौरान दो हायवा ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 0777 व एमएच 40 एन 3726 को 12 ब्रास मुरूम के साथ जप्त किया है.
ये अवैध मुरूम ढोनेवाले ट्रक चंद्रपुर निवासी मंगेश रहाटे व प्रशांत चिट्टलवार के होने की जानकारी प्राप्त हुई है।बल्लारपुर के बामनी बेघर में स्थित नाले व जंगल के भीतर स्थित भगीरथ नाले से, किन्हीं, पलसगांव के नालों से रात में अवैध रूप से रेती की तस्करी खुलेआम शुरू है स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से रेती ढोनेवाले ट्रैक्टर कार्यवाही से कोसो दूर बताए जा रहे है जबकि रेती ढुलाई के गोरखधंधे में बल्लारपुर में करीब 55 ट्रैक्टर चलने की जानकारी सामने आ रही है.

