हनिशा दुधे चंद्रपूर जिल्हा ग्रामीण प्रतिनिधि मोबा. 9764268694
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन चंद्रपूर:- वेकोली के बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली पौनी उपक्षेत्रिय प्रबंधक कार्यालय में पिछले पांच दिनों से ताला बंद होने से कार्यालयीन कामकाज लगभग ठप होने के कारण कोयला उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिली है जिसका खामियाजा आनेवाले समय में ग्राम पंचायत व पंचायत समिति राजूरा को भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि वेकोली की किसी भी खदान में इतना टैक्स लागू नहीं होने से ग्राम पंचायत व पंचायत समिति ने जबरन ताला लगाकर सील लगाया है.
जबकि केंद्र सरकार व राज्य सरकार का यह विषय है इस खदान से कोयले के उत्पादन से राज्य सरकार को सतत राजस्व प्राप्त हो रहा है मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार से खदान के लिए जमीन सौ साल के लिए केंद्र सरकार ने लिज पर लिए जाने से ग्राम पंचायत इतना टैक्स नहीं ले सकती ऊपर के स्तर पर बातचीत नियमानुसार जारी है ।
साखरी ग्राम पंचायत सरपंच ने पौनी उपक्षेत्रिया प्रबंधक कार्यालय को १४ करोड़ ८८ लाख रुपए के टैक्स की अदायगी के लिए ताला लगाकर सील लगाने की कार्यवाही करने से कार्यालय के बाहर धूप में बैठकर कामकाज किया जा रहा है आवश्यक दस्तावेज, रिकार्ड के दस्तावेज कार्यलय के भीतर बंद होने से कामकाज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं महिला कर्मचारियों को भी कई प्रकार की परेशानी हो रही है, इस खदान का प्रतिदिन का कोयला उत्पादन १५ हजार टन है जो कि इस कार्यवाही के कारण पांच हजार टन कोयला उत्पादन पिछले पांच दिनों से घट रहा है अब मात्र दस हजार टन कोयले का उत्पादन हो रहा है ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के अडियल रवैया से करोड़ों की कोयला संपत्ति का नुकसान हो रहा है यह खदान साल भर बत्तीस लाख पचास हजार टन कोयला उत्पादन करती है।

