सौ. हनिशा दुधे, बल्लारपूर तालुका प्रतिनिधी
महाराष्ट्र संदेश न्युज ! ऑनलाईन बल्लारपूर:- दिलासा ग्राम कान्वेंट स्कूल में हमेशा की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए विविध खेलो का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इन खेलो में भाग लिया। कबड्डी, खो खो, क्रिकेट, लॉन्ग जम्प, गोला फेक, रनिंग, रिले रेस इत्यादि विविध खेलो का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भी पिछले दो हफ्ते से इन सभी खेलो उत्सव पूर्वक भाग लिया और अपना अपना उनहर दिखाया।
इस पुरे खेल महोत्सव मे स्कूल के विद्यार्थियों को चार ग्रूपो में बाटा गया और उनमें कम्पटीशन रखा गया। इस तरह इस खेल महोत्सव के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन दि:-10 डिसेंबर को महेंद्र कपूर (नेशनल हैंडबॉल कोच) एवं विजय सोनटक्के (पूर्व सैनिक) के शुभ हस्ते किया गया। इस अवसर पर पालक सघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल भी प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का समापन आनंद तेलंग (डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेन्स प्रोडक्शन) के शुभ हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर विविध विद्यार्थियों समूह ने विविध खिलाड़ियों पर आधारित “म्यूजिकल ड्रामा” प्रस्तुत किया गया और उद्घाटन एवं समापन के अवसर पर सुन्दर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालकगनो ने भी इस कार्यक्रम का लुफ्त लिया।
अंत में स्टेट विभाग में रेड ग्रुप ने प्रथम और येल्लो ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और इसी प्रकार सीबीएसई विभाग में ग्रीन ग्रुप ने प्रथम और येल्लो ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम के उद्घाटन का संचालन सौ.बबिता नागदेवते जी और सौ.अरुणा डमडम जी और समापन का संचालन सौ.पूजा पटेल जी और सौ.आरती गोयल जी ने किया। इस कार्यक्रम के सफलता के लिए प्रिंसिपल सिस्टर विनया जी, प्रिंसिपल सिस्टर मारिया तेरस जी, सिस्टर दीप्ति जी,सिस्टर मौली जी,सिस्टर सौम्या जी और सभी टीचर्स गण और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने भरपुर प्रयास किया।

